दानपत्र से बेटों के नाम हुई जमीन बेचने का आरोप, महिला पहुंची एसपी दरबार
पति पर कूटरचित दस्तावेजों से कृषि भूमि बेचने का आरोप, तीन खरीदारों के नाम भी शिकायत में शामिल
खेत पर कब्जे को लेकर विवाद, महिला ने जताई जान का खतरा; मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा देने की मांग
फतेहपुर | 13 नवंबर 2026, शुक्रवार | दैनिक निष्पक्ष धारा l ✒️रिपोर्ट यूपी हेड नागेंद्र पांडये
फतेहपुर में पारिवारिक संपत्ति और जमीन के अधिकार से जुड़ा एक मामला सामने आया है। खखरेरू थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर बेटों के नाम दान की गई कृषि भूमि को कथित तौर पर दोबारा बेचने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब वह अपने खेत पर पहुंची तो जमीन खरीदने का दावा करने वाले लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और खेत में जाने से रोक दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच, मुकदमा दर्ज कराने और परिवार सहित अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
दानपत्र के बावजूद जमीन बेचने का आरोप
शंकरपुर निवासी सुनीता देवी पत्नी घूरेलाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह खेतों में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती है। महिला के अनुसार, उसका पति शराब और गांजे का सेवन करता है तथा परिवार में आए दिन विवाद करता रहता है।
शिकायत के मुताबिक, पति ने 13 सितंबर 2024 को गाटा संख्या 317, रकबा 0.4810 हेक्टेयर कृषि भूमि दानपत्र के माध्यम से अपने दोनों बेटों के नाम कर दी थी। छोटा बेटा कमलाकांत नाबालिग होने के कारण उसकी मां सुनीता देवी को संरक्षिका बनाया गया था।
तीन महिलाओं के नाम जमीन बेचने का दावा
सुनीता देवी का आरोप है कि दानपत्र होने के बावजूद उसके पति ने कथित रूप से उक्त जमीन आरती देवी पत्नी केशचंद्र निवासी शिवदासपुर, शिवपति पत्नी ननकू कुमार निवासी शंकरपुर और पार्वती देवी पत्नी जयचंद्र सोनकर निवासी शिवदासपुर को बेच दी। महिला का कहना है कि इस कथित बिक्री की जानकारी उसे नहीं दी गई।
आरोप है कि जब वह खेत पर पहुंची तो संबंधित लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसे खेत में प्रवेश करने से रोक दिया। उन्होंने जमीन अपने पति से खरीदने और उस पर अपना अधिकार होने की बात कही।
एसपी से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग
पीड़िता ने अपने पति और कथित खरीदारों से जान का खतरा बताते हुए कहा कि जमीन के विवाद को लेकर उसे धमकियां मिल रही हैं। भयभीत महिला ने 13 नवंबर 2026 को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित दस्तावेजों की जांच, प्राथमिकी दर्ज कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
फिलहाल यह पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोप हैं। जमीन के वास्तविक स्वामित्व, दानपत्र की वैधता और कथित बिक्री की स्थिति का निर्धारण राजस्व अभिलेखों, पंजीकृत दस्तावेजों और जांच के बाद ही हो सकेगा।
एनडी न्यूज़ की अपील और जरूरी सुझाव
एनडी न्यूज़ प्रशासन से अपील करता है कि महिला की शिकायत पर निष्पक्ष जांच कराई जाए। नाबालिग बच्चों के नाम दर्ज संपत्ति और दानपत्र से जुड़े दस्तावेजों की राजस्व एवं पंजीकरण विभाग के माध्यम से जांच हो। यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जमीन विवाद में किसी भी पक्ष को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए।
आम नागरिक भी जमीन खरीदने से पहले खतौनी, खसरा, दानपत्र, रजिस्ट्री, नामांतरण और स्वामित्व संबंधी अभिलेखों की विधिवत जांच कराएं। विवादित जमीन का सौदा करने से बचें। किसी महिला या नाबालिग के संपत्ति अधिकारों का हनन होने पर संबंधित पुलिस, तहसील और न्यायिक अधिकारियों से शिकायत करें।
👇👇
@dgpup | @RSSorg | @UPGovt | @wpl1090 | @RSSgeet | @Uppolice | @MIB_India | @PMOIndia | @HMOIndia | @abmanglik | @VHPDigital | @igrangealld | @myogioffice | @InfoDeptUP | @dmfatehpur | @sdmsadarftp | @CMOfficeUP | @CMOUP_RC | @UPPRD1948 | @ChiefSecyUP | @MahantYogiG | @FatehpurSdm | @fatehpurpolice | @BajrangDalOrg | @rashtrapatibhvn | @UPMahilaKalyan | @112UttarPradesh | @myogiadityanath @CommissionerPrg @ADGZonPrayagraj
👇👇
#NDNews #FatehpurNews #Khakhreru #FatehpurPolice #UPPolice #DMFatehpur #SPFatehpur #CMOfficeUP #UPGovt #महिलासुरक्षा #भूमिविवाद #न्यायकीगुहार #राजस्वविभाग
👇👇
🟥 NDNEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक/संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
📅 दिनांक: 13 नवंबर 2026,शुक्रवार
📍फतेहपुर: 1/1,अटल बिहारी चौराहा,नियर वर्मा चौराहा,UP–212601
📍लखनऊ: विधानसभा रोड,बर्लिंगटन चौराहा,UP–226001
📍दिल्ली: U158,विकास मार्ग,लक्ष्मी नगर,दिल्ली–110092
📧 ndnewschannel@gmail.कॉम
📞 9696119696