बलिया सदर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। समाजसेवी विजयकांत तिवारी ने समर्थकों के साथ सहभोज कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने के संकेत दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जनसंपर्क अभियान को भी तेज कर दिया है।
मीडिया से बातचीत में विजयकांत तिवारी ने बलिया की मौजूदा स्थिति और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी मरीजों को वाराणसी रेफर करना पड़ता है। उनका जोर इस बात पर है कि बलिया में ही लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।
रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने युवाओं के पलायन का सवाल उठाया। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में युवा दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं। रोजगार के नए अवसर पैदा करना और युवाओं के पलायन को रोकना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
इसके अलावा सड़क, नाली, खरंजा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने काम करने की बात कही। विजयकांत तिवारी ने स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी विकास को केंद्र में रखकर क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही है।
सहभोज कार्यक्रम के बाद अब क्षेत्र में उनका जनसंपर्क अभियान भी जोर पकड़ रहा है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बलिया सदर की सियासत में विजयकांत तिवारी की बढ़ती सक्रियता चर्चा का विषय बन गई है।
#Balliakhabar #vijaykanttiwari #UPAssemblyElection2027 #UPPolitics2027 #बलिया_सदर_विधानसभा #विधानसभा_चुनाव_2027 #विकास #जनसंपर्क