गुना: म्याना में मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, निकाला भव्य चल समारोह, पूर्व मंत्री हुए शामिल
Guna, Guna | Jun 15, 2026 गुना के म्याना में वीर शिरोमणि महाराज महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। 15 जून को आयोजन समिति ने बताया, नगर के हनुमान मंदिर म्याना चौराहे से भव्य चल समारोह विभिन्न मार्गो से निकलकर पटेल भवन पहुंचा। जहां महाराणा प्रताप जी को माल्यअर्पण कर नमन किया गया। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया शामिल हुए। महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष राष्ट्रभक्ति को याद किया गया।