गुना नगर: वार्ड 18 भार्गव और नजूल कॉलोनी में एयरटेल ने बिना अनुमति खोदी सड़क, सीएमओ ने काम बंद कर नोटिस जारी किया
गुना नगर पालिका के वार्ड 18 में एयरटेल कंपनी ने टावर के लिए अंडरग्राउंड लाइन डालने बिना अनुमति सड़क खोदी। 11 अप्रैल को सीएमओ डिप्टी कलेक्टर मंजूषा खत्री ने शिकायत पर निरीक्षण किया। अनुमति न होने पर काम रुकवा कर एयरटेल कंपनी को नोटिस दिया है। कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद वार्ड 27 के निरीक्षण में नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ट ने पुलिया की समस्या बताई।