गोपालगंज: बाबु विशुनपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट, एक महिला घायल; सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबु विशुनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला मंगलवार की शाम 6:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।