बड़वाह: ग्राम बेलसर में किसान भूरेलाल की 250 साल पुरानी जमीन पर दबंगों का कब्जा करने का प्रयास
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के ग्राम बेलसर में भूरेलाल पिता गोपाल जाति बलाई के मालकी आधिपत्य की कृषि भूमि पर ग्राम मुराल्ला के कुछ लोग डराधमकाकर भूमि से बेदखल कर कब्जा करना चाहते है।जिसको लेकर फरियादी भूरेलाल ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व स्थानीय अधिकारियों सहित पुलिस थाने पर लिखित शिकायत की है।