डिंडौरी: बड़ी बिछिया गांव से जिला अस्पताल लाते हुए रास्ते में जननी 108 वाहन के चालक और ईएमटी ने महिला का कराया सुरक्षित प्रसव
बड़ी बिछिया गांव से प्रसव कि मरीज महिला रेखा बाई उम्र 28 वर्ष को जिला अस्पताल लाते हुए सोमवार तड़के सुबह 4:00 अचानक रास्ते में लेबर पेन होने पर वाहन के चालक गजेंद्र झरिया एवं ईएमटी महेंद्र गवले ने गाड़ी रोककर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया और तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया। 108 वाहन के चालक और ईएमटी कि तत्परता और सूझबूझ से जच्चा बच्चा सुरक्षित है ।