ज्ञानपुर: सपा विधायक जाहिद बेग की फरार पत्नी सीमा बेग की संपत्ति जब्त करने का आदेश न्यायालय ने दिया
नाबालिग नौकरानी के आत्महत्या के बाद दर्ज बंधुआ बाल श्रम के मामले में सपा विधायक जाहिद बेग की फरार पत्नी सीमा बेग की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश न्यायालय ने दिया है साथ ही न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सीमा बेग के खिलाफ धारा 209 के तहत मामल दर्ज किया है। अब किसी भी वक्त पुलिस विधायक का आलीशान आवास कुर्क कर सकती है।