ज्ञानपुर: भदोही की एसपी मीनाक्षी कात्यायन ने 3 उप निरीक्षकों का किया तबादला
भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने जनहित और रिक्ति के मद्देनजर तीन उप-निरीक्षकों को नए स्थानों पर स्थानांतरित किया है। संतोष कुमार राय - पुलिस लाइन से सुरियावां थाना के वरिष्ठ उप-निरीक्षक बनाए गए। दिनेश कुमार - औराई थाना की घोसिया चौकी से गोपीगंज थाना की कस्बा गोपीगंज चौकी के प्रभारी बनाए गए।