ज्ञानपुर: भदोही में रबी उत्पादकता गोष्ठी और तिलहन मेले का आयोजन
भदोही में जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं तिलहन मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को नवाचार तकनीक, उन्नत बीज और मृदा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। पराली प्रबंधन और जैविक खेती पर भी बल दिया गया।