भीलवाड़ा: वंदे मातरम् गीत के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में निगम सभागार में वंदे मातरम् गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
वंदे मातरम् गीत के 150 साल पूरे होने के अवसर पर सोमवार को वरिष्ठ नागरिक मंच भीलवाड़ा द्वारा नगर निगम टाउन हॉल में वंदे मातरम् गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गायन में 15 टीम ओर नृत्य में 10 टीमों ने भाग लिया।