भीलवाड़ा: सौभागपूरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारकर पलटा, हादसे में बाइक सवार 2 लोग गंभीर घायल
बनेड़ा थाना क्षेत्र के सौभागपूरा चौराहे पर सोमवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक बाईक को टक्कर मारने के बाद पलट गया।हादसे में बाईक सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।