भीलवाड़ा: दरीबा-समोड़ी की जर्जर सड़कों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
दरीबा से समोड़ी जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है।