भीलवाड़ा: मनरेगा योजना का नाम बदलने और अरावली बचाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने सूचना केंद्र चौराहे पर किया जन संवाद
भीलवाड़ा शहर के सूचना केंद्र चौराहे पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की ओर से पूर्व राजस्व एवं वन पर्यावरण मंत्री रामलाल जाट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने जन संवाद कार्यक्रम और धरना प्रदर्शन का किया गया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने और अरावली बचाने को लेकर विरोध दर्ज करवाया हैं।