करौली: टटवाई गांव में पेयजल संकट को लेकर विधायक ने तीन दिन में जलापूर्ति शुरू करने का दिया आश्वासन
टटवाई गांव के गंभीर पेयजल संकट और टूट-फूट वाले संपर्क सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विधायक दर्शन सिंह से मुलाकात की। विधायक ने तीन दिनों में ओवरहेड टंकी से पानी की सप्लाई शुरू कराने और सड़क सुधारने का भरोसा दिया।