चित्रकूट में राम-जानकी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुईः धनुष चौराहा के पास नए मंदिर में कराया आयोजन, अंतिम दिन भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद लिया
चित्रकूट के धनुष चौराहा के पास बने नए मंदिर में राम-जानकी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह आयोजन कराया। शनिवार को समारोह के अंतिम दिन भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद लिया।आयोजन के दौरान एक सप्ताह तक शहर में जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। दक्षिण भारत के संत जगतगुरु अधोक्षजानंद जी महाराज ने भी भक्तों को आशीर्वाद दिया।
छह दिवसीय धार्मिक आयोजन के पहले दिन हजारों भक्तों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। दूसरे दिन वैदिक पूजन और अनुष्ठान हुआ। इसके बाद मूर्ति भ्रमण और शोभायात्रा निकाली गई।
शुक्रवार को हवन और पूर्णाहुति हुई। शनिवार दोपहर 12 बजे से देर रात तक भंडारा चला। मंदिर में राम-जानकी की मूर्तियों के दर्शन और पूजन के लिए भक्त पहुंचे।
Karwi, Chitrakoot | Nov 24, 2026