घाटोल कस्बे में महाकालेश्वर महादेव एवं अंबेमाता मंदिर की मूर्ति एवं शिखर प्राण -प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रविवार रात भर से सोमवार सुबह तक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार कवियों द्वारा वीर, हास्य,व्यंग, श्रृंगार रस की कविताएं प्रस्तुत की गई। इस दौरान घाटोल कस्बे सहित आसपास के दर्जनों गांव से बड़ी संख्या में लोगों पहुँचे।