चरखी दादरी: जिला सलाहकार चरखी दादरी राजू ने ग्रामीणों से किया जनसंवाद, जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
चरखीदादरी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार राजू ने आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे ग्रामीणों से जनसंवाद किया और पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली और ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। जिला सलाहकार राजू ने गांव बीजना सहित विभिन्न गांवों में पेयजल आपूर्ति के संबंध में ग्रामीणो से संवाद करते हुए पेयजल संबंधी समस्या के बारे में रिपोर्ट ली।