कोचस: कोचस में सफाई व्यवस्था बदहाल, सड़कों पर कचरे का अंबार, लाखों खर्च के बावजूद नहीं दिख रहा सुधार
Kochas, Rohtas | Oct 16, 2026 नगर पंचायत कोचस में सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शारदीय नवरात्र जैसे पावन अवसर पर भी नगर की सड़कों और विभिन्न वार्डों में जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। कचरे से निकल रही दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, खुले में फेंके गए कचरे पर आवारा कुत्तों और अन्य जीवों का जमावड़ा लगा रहता है..