देहरादून: सीएम धामी ने शासकीय आवास पर कई लोगों से मुलाकात कर दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर मंत्रीगणों, विधायकगणों, सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगणों, अधिकारीगण समेत देवतुल्य जनता से भेंट कर आंग्ल नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी।सीएम ने कहा बाबा केदार से प्रार्थना करता हूँ कि यह नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली का संचार करे।