देहरादून: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर संभाला कामकाज
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर एक बार फिर कामकाज संभाल लिया है। बता दें कि मथुरा दत्त जोशी निकाय चुनाव में अपनी पत्नी को टिकट ना मिलने से नाराज हो गये थे हांलाकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद उन्होने दोबारा कामकाज संभाल लिया है।