देहरादून: टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा- नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास किया जाएगा
कांग्रेस पार्टी के कई नेता ऐसे है जिन्होंने पार्टी से टिकट न मिलने पर नाराजगी जताते हुए निर्दलीय नामांकन दाखिल किए है जिसको लेकर अब कांग्रेस उन नेताओं से निवेदन करेगी कि जो उम्मीदवार का पर्चा उन्होंने दाखिल किया है उसे वापस लें ताकि कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ सके ।