शाहजहांपुर: PWD गेस्ट हाउस पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक दोनो ने जिले में विकास कराने को लेकर चर्चा की।