दरभंगा: दरभंगा पॉक्सो अदालत ने 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को ठहराया, 31 अगस्त को सुनाएगी सजा
दरभंगा जिला के पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश सुलेखा झा की अदालत ने एक 5 वर्षीय बालिका से दूष्कर्म की जूर्म में सदर थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव के वैजनाथ मंडल के पुत्र ललित मंडल को दोषी करार दिया है। दोषी व्यक्ति को अदालत 31 अगस्त को सजा सुनाएगी। इस संबंध में संबंधित लोगों ने ऑफ कैमरे में शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे जानकारी दी।