फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम गढ़ी साबराय में हाईटेंशन लाइन की केवल में फाल्ट से 28 वर्षीय युवक की मौत, मचा कोहराम
Fatehabad, Agra | Aug 11, 2026 फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी साबराय में मंगलवार को हाई टेंशन लाइन में फाल्ट होने से घर के छज्जे पर बैठकर मंजन कर रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे दो अबोध बच्चों को छोड़ा है।