प्रतापगढ़: समर कंटिन्जेंसी प्लान और फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, पेयजल और बिजली व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त उदयपुर प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में समर कंटिन्जेंसी प्लान, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर शुभम चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, जिला परिषद सीईओ पर्वत सिंह चुंडावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे