पातेपुर: पुलिस और खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई, दो हाइवा ट्रक जब्त
पातेपुर थाना की पुलिस एवं खनन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अवैध मिट्टी कटाई के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों ने राघोपुर नरसंडा गांव में चल रहे खनन एवं ओवरलोडिंग के आरोप में सोमवार की शाम 7 बजे के करीब दो हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया। इस दौरान दोनों गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। खनन इंस्पेक्टर आकांक्षा गुप्ता के साथ पातेपुर पुलिस मौजूद रही।