शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव उरमुरा किरार में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों में मचा कोहराम
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र गांव उरमुरा किरार निवासी 27 वर्षीय सुमित उर्फ चंचल पुत्र स्वर्गीय सज्जन सिंह ने शुक्रवार सुबह आठ बजे करीबन घर से बाहर गांव में ही एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आते जाते ग्रामीणों ने देखा तब परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया।