उज्जैन: आय से 572% अधिक संपत्ति मामले में RTO इंस्पेक्टर को 4 साल की जेल, लगा 60 लाख का जुर्माना ⚖️💰
लोकायुक्त से जुड़े भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में विशेष न्यायालय (उज्जैन) ने तत्कालीन RTO इंस्पेक्टर सेवाराम खांडेकर को 4 साल के सश्रम कारावास और 60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। लोकायुक्त पुलिस ने 2011 में खांडेकर के घर छापा मारा था, जिसमें भारी मात्रा में नकदी, ज्वेलरी और विलासिता का सामान मिला था। जांच में पाया गया कि आरोपी की कुल आय करीब 27 लाख रुपये थी, जबकि खर्च 1 करोड़ 84 लाख रुपये (आय से 572% अधिक) था। कोर्ट ने दोषी को सीधे भैरूगढ़ जेल भेज दिया है और जुर्माना न भरने पर 1 साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
#UjjainNews #LokayuktaRaid #CorruptionCase #MPNews #siti24ujjain