अब पंच केदारों में से पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी भूस्खलन।
चमोली । उर्गम घाटी में स्थित पांच केदारों में से एक सिद्धपीठ पंचम केदार भगवान कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर आपदा की चपेट में आ गया है। मंदिर समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के बाद यहां मंदिर के पीछे की ओर से भारी भूस्खलन हुआ है जिससे मंदिर परिसर में भारी मलबा जमा हो गया है। जिससे मंदिर प्रागण में भी खतरा बना हुआ है।