सादाबाद: सादाबाद पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की व्यापारी से लूट के आरोपियों से हुई मुठभेड़, एक को लगी गोली, 3 अन्य भी गिरफ्तार
सादाबाद के केला व्यापारी से लूटपाट की घटना में शामिल बदमाशो से सादाबाद पुलिस व एंटी थेफ़्ट टीम की मडनई कट पर मुठभेड़ हो गई जिसमे एक अभियुक्त शिवंम घायल हुआ है। वही 3 अन्य को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से बाइक, तमंचा व कारतूस तथा 1,97000 रुपये,अंगुठी, कडा व 01 मोबाइल फोन बरामद हुए है।