सेन्हा: धरधरिया जलप्रपात में पुलिसकर्मियों ने नक्सली हमले में शहीद 11 जवानों को दी श्रद्धांजलि, कर्तव्य पालन पर ज़ोर
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित धरधरिया जलप्रपात के पास वर्ष 2011 में हुए नक्सली हमले में शहीद 11 वीर जवानों को रविवार अपराह्न करीब 3 बजे सेन्हा थाना परिसर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। थाना प्रभारी नीरज झा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।