सेन्हा: सेन्हा में एनएच-143ए पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, युवक और नाबालिग बच्चा घायल
लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा मुख्य पथ एनएच-143ए पर सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक और एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।