आंवला: आंवला में खेत में मिला अज्ञात युवक का अधजला शव, पहचान मिटाने की आशंका, हत्या कर जलाने की जांच में जुटी पुलिस
Aonla, Bareilly | Jun 18, 2026 आंवला तहसील स्थित सिरौली थाना क्षेत्र के धनौरा गौरी गांव में गुरुवार दोपहर एक बजे एक खेत में अज्ञात पुरुष का अधजला शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर जलाया गया।