हनुमानगढ़: टाउन में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चुराई, वारदात में इस्तेमाल औजार मौके पर छोड़ फरार
हनुमानगढ़ टाउन के गुरु गोविंद सिंह नगर में बंद मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करने का एक मामला सामने आया है। चोर वारदात के दौरान पेचकस प्लांस सहित अन्य औजार घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने टाउन थाना में कार्रवाई करने की मांग को लेकर चोरों के खिलाफ परिवाद प्रस्तुत किया है।