✨ सेवा संकल्प से कायाकल्प की ओर बढ़ता वैशाली! ✨
‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की प्रगति को लेकर जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हुए।
📊 लक्ष्य से आगे बढ़ा अभियान!
🔹 278 पंचायतों के लिए निर्धारित लक्ष्य — 2,780 कार्य
🔹 अब तक दर्ज कार्य — 3,524
🔹 लक्ष्य के मुकाबले उपलब्धि — 126.76% 🎯
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों की तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
साथ ही कायाकल्प पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट रखने, कार्यों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने और निरंतर अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा गया।
🏫🏥🏢 अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों को बेहतर, सुरक्षित, उपयोगी एवं जनअनुकूल बनाना है, ताकि आमजन को अधिक सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें।
🚀 लक्ष्य से आगे, गुणवत्ता के साथ—जनहित में निरंतर आगे बढ़ता वैशाली!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Samrat Choudhary
#CMSamrat
#VaishaliAdministration #SevaSankalp #KayakalpAbhiyan #GoodGovernance #JanhitSuchna
19 views | Vaishali, Bihar | Sep 29, 2026