जहानाबाद: पति की पहली पत्नी के प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दर्धा नदी पुल से आत्महत्या का प्रयास किया
जहानाबाद दर्धा नदी पुल से एक महिला ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसके बाद रास्ते से गुजर रहे राहगीरों के द्वारा महिला को पानी से निकालकर जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घायल महिला निजामुदिन पूर निवासी कोशमी देवी है। जिसने बताया की उनके पति के पहली पत्नी और उसके परिजनों के द्वारा उनके साथ मारपीट किया गया।