दारू: दारू थाना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, गैस सिलेंडर लेकर हजारीबाग जा रहे युवक की हालत नाज़ुक
दारू थाना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, गैस सिलेंडर लेकर हजारीबाग जा रहा था युवक, स्थिति नाजुक। हजारीबाग-बगोदर मुख्य मार्ग पर दारू थाना के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।