पलिया: पलिया पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग के मामले में दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा
पलिया कलां क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पलिया थाना पुलिस ने मंगलवार निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए दो युवकों का चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया है। दोनों युवकों के विरुद्ध शांति भंग करने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है।