मुगलसराय: रिंग रोड बना पशु चोरों का अड्डा, कुरहना गांव से चोरी हुई दो दुधारू भैंसों की कीमत तीन लाख
अलीनगर क्षेत्र के कुरहना गांव का है, जहां चोरों ने पशुपालक रमेश शर्मा की दो दुधारू भैंसें खूंटे से खोलकर चुरा लीं। भैंसों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला और डायल 112 पर सूचना दी। शनिवार दोपहर 03 बजे वहीं भूपौली चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर जांच की जा रही है।