सैदपुर: भव्य महाआरती के साथ गणेशोत्सव का हुआ समापन, वाराणसी के बटुकों ने काशी के गंगा घाट की तर्ज पर की महाआरती
सैदपुर नगर के अतिप्राचीन बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर परिसर में दस दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का गुरुवार की रात भव्य महाआरती के साथ समापन हो गया। वाराणसी से आए बटुकों ने काशी के गंगा घाटों की तर्ज पर भगवान गणेश की विशेष महाआरती की। तेज हवा और लगातार बरसात के बावजूद महाआरती के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। शुक्रवार को भंडारे का भी आयोजन किया गया।