मथुरा: चांदी कारोबारी बेटों का दावा, डिमांड पूरी न होने पर पिता को चौखट पर छोड़ भागे समाजसेवी तरुण शर्मा
जिस कहानी की शुरुआत पारिवारिक कड़वाहट और एक समाजसेवी की दरियादिली से हुई थी, वह अब ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपये की डिमांड के आरोपों में घिर गई है।गौरतलब है कि अप्रैल माह में एक खबर सुर्खियां बनी थी कि करोड़ों की कोठी में रहने वाले चांदी कारोबारी महेश गर्ग और बृजेश गर्ग ने अपने बुजुर्ग मां-बाप को घर से डेढ़ साल पहले निकाल दिया है