गुना नगर: गुना में डीजे पर सख्ती, नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने अंबेडकर चौराहे से दो डीजे किए ज़ब्त
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में अवैध रूप से डीजे बजाने पर कार्रवाई जारी है। 6 मई शाम को तहसीलदार और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जीएस बैरवा ने बताया, बीती रात को अंबेडकर चौराहे पर सौरभ ओझा निवासी पुरानी छावनी और सादिक खान घोसीपुरा कैंट के दो डीजे और वाहन जप्त कर कैंट थाना के सुपुर्द किए है। प्रशासन ने अपील की सभी नियमों का पालन करें।