उत्तर प्रदेश मेरठ शहर से तेज रफ्तार और लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक नशे में धुत कार चालक ने अपनी अनियंत्रित गाड़ी से सड़क किनारे (घर के बाहर) खड़ी एक शिक्षक की कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरोपी की कार मौके पर ही बीच सड़क पर पलट गई, जिससे चालक गाड़ी के भीतर ही फंस गया। हादसे को देख स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पलटी हुई कार को सीधा किया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।