कन्नौज: पाल चौराहा के पास बाइक अनियंत्रित होने से हुआ भीषण हादसा, 3 की मौत और 1 घायल
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा के पास भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बाइक के अनियंत्रित होने के कारण पहले डिवाइडर से टकरा गई और पीछे से आगे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घटना स्थल पर तीन की मौत हो गई जबकि गंभीर घायल एक व्यक्ति को मेडिकल तिर्वा भेजा गया है। जानकारी सदर सीओ कमलेश कुमार ने साझा की है।