पातेपुर: उधार मछली न देने पर दुकान में लगाई आग, तीन दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
पातेपुर के धनकौल चौक पर उधार मछली नहीं देने पर असामाजिक तत्वों ने दुकान में आग लगा दी। अगलगी की घटना में 3 दुकान समेत लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गया। रविवार की सुबह 10 बजे के करीब मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि राहगीर के शोर मचाने पर देर रात लोग मौके पर जुटे। आग की भयावह स्थिति देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने मुश्किल स आग पर काबू पाया।