आज सुबह नरवर स्थित कबीर आश्रम पर 629 वी कबीर जयंती के अवसर पर सद्गुरु कबीर साहेब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
#kabirjaynti #narwar #viralpost
आज संत शिरोमणि कबीर साहेब जी की 629 वी जयंती के पावन अवसर पर 'नरवर सार्थक लोक सेवा एवं जन कल्याण युवा फाउंडेशन' द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री बिलाल खान ने नरवर स्थित कबीर आश्रम पहुँचकर कबीर साहेब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। इस गरिमामयी अवसर पर फाउंडेशन के सचिव एवं पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रभारी अध्यक्ष कोली समाज नरवर श्री राम वर्मा जी, पूर्व अध्यक्ष कोली समाज नरवर श्री रमेश चंद्र कोली जी पूर्व अध्यक्ष कोली समाज नरवर श्री राजकिशोर सिरोलिया जी पूर्व पार्षद श्री अशोक कश्यप जी दीपक कोली जी अमन कोली जी एवं अन्य समाज जन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।