कानपुर: गोविंद नगर में 15 दिन बाद नाले में मिला एक व्यक्ति का शव
कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र में 15 दिन बाद मंगलवार की दोपहर 3 बजे नाले में पुलिस को एक अधेड़ का शव मिला। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस ने परिजन को मंगलवार को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पोस्टमार्टम हॉउस में आकर कपड़ों के जरिए परिजनों ने मृतक की पहचान की। पुलिस के मुताबिक परिवार वाले तहरीर देते हैं तो उसमें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।