कानपुर: उस्मानपुर हनुमंत विहार में पत्नी द्वारा रिश्तेदार की शादी में नहीं ले जाने पर अधेड़ पति ने घर पर लगाई फांसी
उस्मानपुर हनुमंत विहार में अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए जान दे दी क्योंकि उसकी पत्नी उसे अपने भांजे के तिलक में लेकर नहीं गई। जब पत्नी मंगलवार सुबह वापस लौटी तब घटना की जानकारी हुई। हनुमंत विहार थाना प्रभारी ने मंगलवार 1 बजे बताया कि,शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। परिवार वालों का कहना था कि मृतक शराब के लती थे।