अधौरा: कैमूर में पुलिस ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, राजद प्रधान महासचिव ने सरकार पर साधा निशाना
कैमूर में मोहनिया व टोल टैक्स के बीच एक पुलिस अधिकारी द्वारा युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। मंगलवार को 6 बजे राजद के प्रधान महासचिव सह अधौरा के दिघार पैक्स अध्यक्ष भोला सिंह यादव ने कहा कि नीतीश सरकार में अफसर भी गुंडे की तरह पेस आ रहे हैं। एसपी ने संज्ञान लेते हुए मोहनिया थाना में पद स्थापित पुलिस अधिकारी प्रभात कुमार को निलंबित कर दिया है।